कोयला की जगह कचरा पहुंचाकर किया गबन भिलाई नंदिनी थाना क्षेत्र जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी के लिए

दीपक विश्वकर्मा

विशाखापतनम से पेटकोक (कोयला) की खेप लेने गए ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर ने मिलकर छह लाख रुपये का पेटकोक बेचकर उसकी जगह कचरा लाकर खपा दिया। कंपनी की लैब में जांच होने के बाद आरोपितों की हरकत के बारे में पता चलने पर सीमेंट कंपनी प्रबंधन ने मुख्य ट्रांसपोर्टकर्ता कंपनी पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। इसके बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारी ने नंदिनी थाने में घटना की शिकायत की इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि शशि कुमार पांडेय निवासी ग्राम बामी लालगंज जिला मिर्जापुर वर्तमान में वार्ड तीन अहिवारा के किराये के मकान में रहकर आरके रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हीरापुर रायपुर में सुपरवाइजर का काम करता है। उक्त कंपनी अहिवारा के गिरहोला स्थित जेके लक्ष्मी सीमेंट के लिए पेटकोक (कोयला) और सीमेंट परिवहन का काम करती है कंपनी में कई शहरों के ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां चलती हैं। एक ट्रांसपोर्टर मन्नूलाल कोतरे की ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएफ 4550 को 13 अगस्त को उसका ड्राइवर दिनेश लेकर विशाखापतनम गया था। जहां से उसे पेटकोक लेकर कंपनी आना था। आरोपित दिनेश 16 अगस्त को पेटकोक की खेप लेकर नंदिनी पहुंचा और उसे कंपनी के गोदाम में खाली किया। जब कंपनी के लैब में उस पेटकोक की जांच की गई तो वह कचरा निकला। आरोपित चालक दिनेश ने ट्रक मालिक मन्नू लाल कोतरे की सहमति से 23.31 टन पेटकोक को किसी और से बेच कर छह लाख रुपये का गबन किया वहीं कंपनी में कचरा पहुंचाने के आरोप में कंपनी ने ट्रांसपोर्टकर्ता कंपनी पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद कंपनी के सुपरवाइजर शशि कुमार पांडेय ने नंदिनी थाने में शिकायत की

Express MPCG