अंतागढ़ पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी पर की गई कार्यवाही


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अंतागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कुहचे चौक अंतागढ के पास विभिन्न अंकों में लिखकर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि मुखबिर सूचना पर अंतागढ़ पुलिस द्वारा कुहचे चौक अंतागढ़ के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसके पास से 12 नग अंकों का कागज में लिखा हुआ सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन, नगदी रकम 1430 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहों के जप्त किया गया पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम महेन्द्र यादव पिता सदेसिंह यादव उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 बखरूपारा नारायणपुर हाल गढपारा अंतागढ थाना अंतागढ जिला कांकेर का रहने वाला बताया। आरोपी द्वारा अपना अपराध कबूल करने पर अपराध धारा 6 ( क ) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर आरोपी को माननीय न्यायालय भानुप्रतापपुर पेश किया जाता है।

Express MPCG