यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर। राज्य की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली किसान विरोधी नीतियों के विस्द्ध भाजपा किसान मोर्चा ने आज जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया
। धरना प्रदर्शन पश्चात् भाजपा नेता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मण्डावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, भोजराज नाग के नेतृत्व में अमानक व घटिया खाद बोरी के साथ शहर के नये बस स्टेण्ड से पैदल ही कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले जहां उनकी पुलिस वालों के साथ तगड़ी झड़प हुई व भाजपा के नेता बेरीकेड तोड़ने में कामयाब भी हो गये। पुलिस वालों के साथ भाजपा नेताओं की काफी देर तक झुमाझटकी होती रही। अंत में भाजपा नेताओं ने एसडीएम कांकेर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
इससे पूर्व धरना को संबोधित करते हुए विक्रम उसेण्डी ने कहा कि न्याय योजना के नाम पर भूपेश बघेल सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है उन्हें जबरदस्ती अमानक वर्मी कम्पोस्ट खाद खरीदने को मजबूर किया जा रहा है । श्री उसेण्डी ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान कांग्रेस सरकार से त्रस्त है। पहले घटिया बारदाने देकर किसानों को परेशान किया अब घटिया व अमानक खाद दे रही है भूपेश सरकार। पांच सालो के शासन में भूपेश सरकार ने पूरे छ.ग. को अपराधगढ़ बना दिया है । छ.ग. में माफियाराज चल रहा है । केन्द्रीय मद की राशियों का बंदरबांट किया जा रहा है । भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोठानों में गाय के बजाय कांग्रेसी नेताओं को पाला जा रहा है। भाजपा के गौठान निरीक्षण अभ्यिान में किसी गोठान में गौमाता नही मिली। गौठान में काम करने वाली स्व सहायता समूहों को मुकसान पहूंचा कर कांग्रेसी नेताओं केा फायदा पहूंचाया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मण्डावी ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर धुल मिटटी से सनी घटिया खाद किसानों को लेेने पर मजबूर कर रही है। कांग्रेस सरकार ने पहले गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा काटा और फिर बारदाने के लिए परेशान किया। अपने आप को किसान पुत्र बताने वाले भूपेश बघेल नकली किसान है जो जूता पहन कर जोताई करने का ढोंग करते है । उन्होने भूपेश बघेल से सवाल किया कि छग का कौन सा किसान जूते पहन कर खेत में उतरता है । किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर ने कहा कि भूपेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है । पांच साल में ही इस सरकार ने 72 हजार करोड़ का कर्जा छ.ग. में चढ़ा दिया है । नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार ने पांच सालों मे इन योजनाओं के लिए बजट में कभी प्रावधान ही नही किया।
पूर्व विधायक भोजराज नाग ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व इनके मंत्री कवासी लखमा कहते थे कि प्रदेश में धर्मातरण का एक भी मामला सामने आया तो इस्तीफा दे देंगे। अभी परलकोट में दो दिन पहले ही धर्मांतरण का मामला सामने आया है क्या मुख्यमंत्री बघेल व मंत्री लखमा इस्तीफा देंगे? श्री नाग ने कहा कि 5 वीं अनूसूची क्षेत्र में ग्राम सभा की अनुमति के बिना मिशनरियों को कब्रिस्तान के लिए जमीन दिया जा रहा है जो अनुचित है । हम आदिवासियों की एक इंच जमीन किसी को नही देंगे । 15 अगस्त के बाद इसके विरूद्ध आदिवासियों का बड़ा आंदोलन होगा।
धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाजपा, प्रदेश मंत्री महेश जैन, जिला महामंत्री बृजेश चौहान,दिलीप जायसवाल, दीपक खटवानी, पंचू नायक, प्रकाश जोतवानी, जीवन नेताम, प्रेमा नागवंशी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश ठाकुर ने व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र गौर ने किया ।
इस कार्यक्रम में विजय कुमार मण्डावी, राजीव लोचन सिंह, निर्मला नेताम, तारा ठाकुर, गौतम उइके, देवेन्द्र भाउ, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, छत्रप्रताप दुग्गा, भूपेन्द्र नाग, विरेन्द्र श्रीवास्तव, स्वपन तरफदार, ईश्वर कावड़े, नरोत्तम चौहान, पीलम नरेटी, आशाराम नेताम, संजय सिन्हा, राजा पाण्डेंय, मोती राम नाग, राधेलाल नाग, गिरधर यादव, मीरा सलाम, रजिंदर रंधावा, अन्नपूर्णा ठाकुर, सतीश श्रीवास्तव, रवि तिवारी, दिनेश रजक, राकेश शर्मा, मन्नू राम कुमेटी, सहित भाजपा किसान मोर्चा व अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
निपेन्द्र पटेल
