
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
पुलिस एवं बीएसएफ द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन मिलिट्री प्लाटून नम्बर -05 के सेक्शन ‘ए’ का डिप्टी कमांडर सदस्य सन्नु माड़वी उर्फ शिवाजी पिता बुदरू माड़वी उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम छिंदपारा मनकेली थाना / जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ जो नक्सली संगठन में वर्ष 2005 से सक्रिय था। छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवादी सदस्य पर 03 लाख रुपये का ईनाम घोषित है। आज दिनांक 18.07.2023 को इन्द्राज सिंह, महानिरीक्षक बीएसएफ छत्तीसगढ़ फ्रंटियर, अजय अग्रवाल उप महानिरीक्षक बीएसएफ इंटलिजेंश ब्रांच फ्रंटियर हेड क्वार्टर भिलाई, हरेन्दर पाल सिंह सोही उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर कांकेर, नवल सिंह सेनानी 135 वीं वाहिंनी बीएसएफ अंतागढ़, खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ समक्ष अंतागढ़ में आत्मसमर्पण किया। दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सली को प्रोत्साहन राशि 25000 / – ( पच्चीस हजार रुपये ) नगद प्रदान किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जावेगी। इस अवसर पर अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ एवं बीएसएफ के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
