धान खरीदी मे रिकॉर्ड टूटा इस खरीफ वर्ष में सर्वाधिक खरीदी हुई 31जनवरी तक होगी खरीदी

धान खरीदी मे रिकॉर्ड टूटा
इस खरीफ वर्ष में सर्वाधिक खरीदी हुई
31जनवरी तक होगी खरीद

 

धान खरीदी मे रिकॉर्ड टूटा
इस खरीफ वर्ष में सर्वाधिक खरीदी हुई
31जनवरी तक होगी खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक सर्वाधिक धान खरीदी हुई चालू खरीफ सीजन में पिछला रिकॉर्ड टूटा है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पिछला रिकार्ड भी टूट गया है। 16 जनवरी 2023 तक 98.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी का यह आकड़ा और भी बढ़ेगा। धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक चलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य के किसानों को इस नई उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी फैसलों और न्याय योजनाओं से किसानों की जेब में सीधा पैसा आया, इससे किसानों की समृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।