
दीपक विश्वकर्मा
मनेन्द्रगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के बेहद करीबी और जिला महामंत्री कोरिया ओमप्रकाश गुप्ता (बड़कू भाई) का विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 में लगातार चल रहा दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जैसा प्रतीत हो रहा है। क्षेत्र के लगभग हर कोने में पहुंचने वाले जिला महामंत्री के इस जनसंपर्क को लोग विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखने लगे है।
खड़गवां क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान हुई मुलाकात में ओमप्रकाश गुप्ता (बड़कू भाई) ने कहा की अगर पार्टी ने चाहा तो वह आगामी विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे क्योंकि वह ‘जीतने वाले उम्मीदवार’ हैं। और क्षेत्र की समस्त जनता का आशीर्वाद उनके साथ है।
आपको बता दें की नगर निगम चिरमिरी के वार्ड नम्बर 13 हल्दीबाड़ी में रहने वाले बड़कू भाई का जन्म भी चिरमिरी में ही हुआ था। बचपन मे अपने परिवार को समाजसेवा का काम करते देख उन्होंने भी इसे अपना धर्म बना लिया। पेशे से व्यवसायी बड़कू गुप्ता लगभग 17 सालों से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे है। यही कारण है की विधानसभा के लोग उन्हें कंबल वाले बाबा भी कहते है।
ओमप्रकाश गुप्ता ने समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत काम किया है। उन्होंने कई गरीबों की बेटियों की शादी में भी सहयोग किया है। आर्थिक रूप से कमजोर कई लोगों का उन्होंने बिलासपुर रायपुर में ईलाज भी कराया है। धार्मिक प्रवृत्ति के बड़कू भाई समाजसेवा के अलावा धार्मिक आयोजनों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेते है। उन्होंने चिरमिरी में राम मंदिर बनवाने में भी अपना सहयोग दिया है। अपने व्यापार से जब भी उन्हें समय मिलता है तो वह क्षेत्र के दौरे पर निकल जाते है और जो भी लोगों की समस्या होती है उसे सुलझाने का पूरा प्रयास करते है।
एक मुलाकात में बड़कू भाई ने बताया की शुरू शुरू में घर वालों का विरोध भी सहना पड़ा। परिवार वालों का कहना था की अपने व्यापार पर ध्यान दो लेकिन मेरे अंदर तो समाजसेवा का जुनून था। फिर धीरे धीरे घर वाले भी मेरी बात समझ गये। अब घरवालों का भी पूरा सहयोग मिलता है जिसके कारण मैं विधानसभा के एक एक नागरिक तक पहुंच पा रहा हूँ। मैंने अपने जीवन का लक्ष्य ही बना लिया है की जब तक जिंदा रहूंगा जनता की सेवा करता रहूंगा।
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा की कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नही। ये पार्टी का अंदरूनी मामला है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता एक है और पूरी मजबूती और संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। इस बार फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता काफी प्रभावित है और निश्चित ही बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। रही बात विधानसभा चुनाव 2023 की तो अगर पार्टी आलाकमान ने निर्देश दिया तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे और जीत कर दिखायेंगे क्योंकि उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र में अपने दौरे और राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। अब तक सैकड़ों लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा गया है जिसका निश्चित ही फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।
