रायपुर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आम सभा को संबोधित करते कहा किछत्तीसगढ़ को आज, 7 हजार करोड़ रुपए का उपहार मिला। यह उपहार छग के लोगों के विकास के लिए है। उन्होंने आगे कहा, हमारी योजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में विकास हुआ है। आज भारत में आधुनिक अधोसंरचना निर्माण हुआ। हमने छग में 3500 किमी की नेशनल हाईवे परियोजना शुरू की। रेल,रोड,टेलीकाम पर छग में भारत सरकार ने काम किया है। 9 साल पहले छग के 20% गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज अब यह घटकर 6% हो गई है,इस पर काम हो रहा है ।
इसके पहले सीएम भूपेश बघेल ने प्रधान मंत्री का किया स्वाग

सभा को संबोधित करने के पहले उन्होंनेपीएम मोदी ने रायपुर में 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राष्ट्र को समर्पित परियोजनाओं में जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रायपुर-कोडेबोड़ खंड की 33 कि.मी. लंबी 4 लेन वाली सड़क, आदि शामिल है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा, यह खंड, जगदलपुर के निकट स्थित इस्पात संयंत्रों के लिए कच्चे माल तथा तैयार उत्पादों की आवाजाही का अभिन्न अंग है और लौह अयस्क समृद्ध क्षेत्रों से परिवहन सम्पर्क की सुविधा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री एनएच-130 के बिलासपुर-अंबिकापुर खंड के 53 किलोमीटर लंबे बिलासपुर-पथरापाली खंड पर निर्मित 4-लेन की सड़क का लोकार्पण करेंगे। यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच परिवहन सम्पर्क को बेहतर बनाने में मदद करेगा और आसपास के क्षेत्रों में स्थित कोयला खदानों को परिवहन की सुविधा प्रदान करके कोयले की आवाजाही को बढ़ावा देगा।प्रधानमंत्री रायपुर में करीब 7500 करोड़ रुपए की अलग- अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पीएम मोदी की सभा को विजय संकल्प जनसभा का नाम दिया है।

विजय संकल्प महा रैली को संबोधित करते…..
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में विजय संकल्प महा रैली को संबोधित करते उन्होंने कहा कि आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ की तीन संतानों की एक बस हादसे में दुःखद मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जिनका निधन हुआ है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और जो लोग जख्मी हुए हैं, उनके इलाज में भी हरसंभव मदद की जा रही है। आगे पीएम ने कहा – छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। आज यहां 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी। लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है। पीएम ने कहा – कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी। 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।
इसके पहले सीएम भूपेश बघेल ने प्रधान मंत्री का किया स्वागत
प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हे स्मृति चिन्ह के रूप छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की । लोकार्पण कार्यक्रम को पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने संबोधित किया और अभी अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल, सड़क, पेट्रोलियम से जुड़ी 10 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।
लगभग 12.40 बजे वे रायपुर से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना होंगे। दरअसल प्रधानमंत्री 7-8 जुलाई के बीच चार राज्यों के 5 शहरों का दौरा कार्यक्रम है ।
इसमें रायपुर (छत्तीसगढ़), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), वारंगल (तेलंगाना), बीकानेर (राजस्थान) शामिल है। इस दौरान वे इन राज्यों में कुल 50 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे ।
कई हाईवे और रेल प्रोजेक्ट का राष्ट्र को समर्पित किए तो वही कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास
जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रायपुर- कोडेबोड़ खंड की 33 किमी लंबी फोर लेन सड़क। इससे पर्यटन के साथ ही बस्तर के इस्पात संयंत्रों के लिए कच्चा माल और उत्पादों के परिवहन की सुविधा मिलेगी।
{एनएच-130 में बिलासपुर- अंबिकापुर खंड के 53 किमी लंबी पथरापाली तक फोरलेन रोड का लोकार्पण। इससे उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में संपर्क बेहतर होगा। कोयला खदानों से परिवहन सुविधा भी अच्छी होगी।
रायपुर- विशाखापटनम कॉरिडोर में तीन 6 लेन हाईवे प्रोजेक्ट। इसमें 43 किमी झांकी- सरगी खंड, 57 किमी लंबे सरगी-बासनवाही खंड और 25 किमी लंबे बासनवाही- मारंगपुरी, उदंती में 2.8 किमी सुरंग का विकास।
103 किमी लंबे, 750 करोड़ की लागत वाले रायपुर-खरियार रोड रेललाइन दोहरीकरण का लोकार्पण। बंदरगाहों से छत्तीसगढ़ के उद्योगों के लिए कोयला, इस्पात, उर्वरक और अन्य वस्तुओं का परिवहन आसान हो जाएगा।
केवटी-अंतागढ़ 17 किमी लंबी नई रेल लाइन का लोकार्पण। इसकी लागत 290 करोड़ रुपए होगी। नई रेलवे लाइन भिलाई स्टील प्लांट को दल्ली राजहरा और रावघाट क्षेत्रों की लौह अयस्क खदानों से परिवहन सुविधा देगी। अंतागढ़ से रायपुर एक और नई डेमू ट्रेन को हरी झंडी ।
