
दीपक विश्वकर्मा
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग सरगुजा रेंज और नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी द्वारा अवैघ नशीले पदार्थो की बिक्री और परिवहन के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया जा रहा था। उसी तारतम्य में 23 जून 2023 को थाना मनेन्द्रगढ में मुखबिर से सूचना मिली की मौहारपारा वार्ड नंबर 04 का एक युवक अपने घर पर नशीला इंजेक्शन बेचने की नीयत से छिपा कर रखा है। मुखबिर की
सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ के पुलिस स्टाफ के द्वारा आरोपी के निवास पर विधिवत रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान सलमान खान पिता सलाउद्दीन उम्र
26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 मौहारपारा थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ के कब्जे से एविल वायल
इंजेक्शन 10 ML – 20 नग, 2. रेक्सोजैसिक इंजेक्शन 2 ML- 10 नग, बरामद किया गया है।
इंजेक्शनो / दवाईयां के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिये औषधि निरीक्षक आलोक मिंज
को मौके पर बुलवाया गया। बरामद इन्जेक्शनो / दवाईयां को पेश कर रिर्पोट प्राप्त किया गया। रिपोर्ट
में उपरोक्त इंजेक्शनों के संबंध में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22
(सी) के तहत वाणिज्यक मात्रा से संबंधित होना बताने पर
आरोपी से जप्त इंजेक्शन / नशीली दवाईयां का पंचनामा तैयार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट कायम कर
न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि राकेश शर्मा प्रभारी सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़, सउनि विपिन मिंज,
आरक्षक पुष्कल सिन्हा, प्रिंस राय, अरविन्द मिश्रा, मो. हाफिज कुरैशी, शम्भू नाथ यादव, राकेश शर्मा,
दीप तिवारी, राजकुमार सेन और महिला आरक्षक इशिता श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
