दीपक विश्वकर्मा

शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 जून को 3 ट्रैक्टरों पर रेत परिवहन मामले में खनिज और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई प्रेस रिपोर्ट में गोहपारू पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों पर आधी ट्राली रेत लोड बताया जबकि दोनों ट्रैक्टर मालिकों ने 22 जून को एक वीडियो के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ट्रैक्टर के ड्राइवर मझौली से हम दोनों के ट्रैक्टर गोबर खाद खाली कर वापस आ रहे थे वहीं पुलिस ने गाड़ी रोककर ड्राइवर के साथ गाली गलौज किया जिससे ड्राइवर डर कर भाग गया लेकिन पुलिस ने जोर-जबर्दस्ती कर दोनों खाली ट्रैक्टरों को जप्त कर थाने ले आए और प्रेस रिलीज में खाली गाड़ी को आधी ट्राली भरा रेत बता दिया।
