यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
थाना भानुप्रतापपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरहरपानी में आरोपी दसरू राम दुग्गा पिता स्वर्गीय दुर्गुराम दुग्गा के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने सूचना मिलने पर थाना भानूप्रतापपुर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी दशरू राम दुग्गा के कब्जे से 11 नग बियर एवं 5 नग गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब एवम शराब बिक्री रकम 1520 रुपया को जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर जेल भेजा गया।
