भरत भारद्वाज
कोंडागांव – छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर है , बस्तर प्रवास के दौरान 26 अप्रैल मंगलवार को केशकाल में प्रथम आगमन पर ओम माथुर, बस्तर संभाग प्रभारी सन्तोष पांडेय, महामंत्री पवन साय समेत भाजपा नेताओं का काफिला केशकाल पहुंचा। बस स्टैंड में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मैं छत्तीसगढ़ के 4 संभागों के दौरा पूरा करने के बाद आज बस्तर संभाग पहुंचा हूँ। हमारी पार्टी बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक तय्यारियो में जुट गई है। आगामी समय मे बस्तर संभाग की पूरी 12 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी इस दौरान जिला के समस्त भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद,
