छ.ग. विधानसभा में मंत्रियों के लिए बन रहा नया कमरा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने किया निरीक्षण

छ.ग. विधानसभा में मंत्रियों के लिए बन रहा नया कमरा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने किया निरीक्षण

भरत भारद्वाज ✍️

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्रियों के लिए नया कमरा बन रहा है जिससे आगामी बजट सत्र में एलॉट कर दिया जाएगा। आज विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्राउंड 1st 2nd फ्लोर में कुल 14 कमरे बन रहे हैं 12 कमरा मंत्रियों के लिए है एक कमरा विधानसभा उपाध्यक्ष और एक कमरा मुख्य सचिव को एलॉट कर दिया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने आगे बताया कि वर्तमान में जो कमरे हैं वह बहुत छोटे हैं नए कमरों में सभी सुविधाएं दी गई है ताकि मंत्रियों को कामकाज में आसानी हो सके। 10 करोड़ की लागत से कुल 14 कक्ष बनाए जा रहे हैं जिसमें 12 में मंत्री बैठेंगे एक कमरा में विधानसभा उपाध्यक्ष और एक कमरा में मुख्य सचिव। निरीक्षण के दौरान माननीय उपाध्यक्ष संतराम नेताम के साथ उनके निज सहायक अमरनाथ राणा , कमलेश ठाकुर मौजूद रहे।

Express MPCG