नारायणपुर /नारायणपुर जिले में सुबह करीब 7 बजे DRG और CAF की संयुक्त टीम नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर ओरछा थाना से गश्त के लिए निकली थी। तभी बटुमपारा के टेकरी पर IED ब्लास्ट होने से 16वीं वाहिनी का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा निवासी जिला जशपुर ब्लास्ट में घायल हो गया। तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित करके जवान को
प्राथमिक उपचार हेतु ओरछा अस्पताल तक पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इलाके में सर्चिंग जारी है।
