छत्तीसगढ़ में पहली बार बंजारा समाज में किया निर्वाचन प्रक्रिया से अध्यक्ष पद का चुनाव ।
चरण सिंह भारद्वाज बने अध्यक्ष

भरत भारद्वाज ✍️
कोंडागांव – छत्तीसगढ़ राज्य पहली बार बंजारा समाज ने निर्वाचन प्रक्रिया से अध्यक्ष पद का चुनाव किया । बंजारा समाज के बंधुओ ने पहली बार अपने मनपसंद प्रत्यासी को वोट देकर चुना ।
हम बात कर रहे छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव जिले के जहा कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लाक में बंजारा समाज के ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया से चुनाव किया गया । इस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए समाज के तीन लोगो ने दावेदारी की , जिसमे सिलु राम राठौर, सकरू राम भारद्वाज और चरण सिंह भारद्वाज प्रत्यासी थे । आज 25 फरवरी शनिवार को माकडी में स्तिथ बंजारा समाज के सामाजिक भवन में चुनाव संपन्न किया गया। माकड़ी ब्लाक के बंजारा समाज के लोगो ने अपने मत का प्रयोग करते हुए अपने समाज के लिए अपने पसंद के व्यक्ति के लिए मतदान किया ।
दिनभर चुनाव के प्रक्रिया चली और शाम को मतगणना किया गया , मतगणना में सीलू राम राठौर को 08 , सकरू राम भारद्वाज को 45 और चरण सिंह भारद्वाज को 70 मत, मिले इस तरह चरण सिंह में अध्यक्ष पद के चुनाव में 25 मतो से जीत हासिल की। वही समाज के सभी लोगो की उपस्थिति में ब्लाक स्तर पर सभी प्रकोष्ठ किया चुनाव किया गया ।
जिसके संरक्षक सुखिया राम चौहान, सूरज सिंह नायक, लच्छू राम सिलौद, राजकुमार चौहान, उपाध्यक्ष सकरु राम भारद्वाज, सीलू राम राठौर, सचिव पांचिया राम चौहान को चुना गया । युवा प्रकोष्ठ में महासचिव भुनेश्वर पम्हार, प्रवक्ता मोती चौहान, पूरन भारद्वाज, सलाहकार बलराम पम्हार, गंगाराम नायक, समाज नायक बालसिंह नायक , समाज के कार्यभारी नंद लाल राठौर, मिडिया प्रभारी अरुण पम्हार, राजेश भारद्वाज को बनाया गया । महिला प्रकोष्ठ में संरक्षक श्रीमती सोनबती नायक, श्रीमती कृष्णा पम्हार, अध्यक्ष श्रीमती जसना राठौर, उपाध्यक्ष दामिनी पम्हार , मालती पम्हार, सचिव रीना चौहान को बनाया गया
। अध्यक्ष के साथ सभी मनोनित पदाधिकधारियो को शपथ दिलाई गई । इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश स्तर के पदाधिकारि सहित माकडी ब्लाक के बंजारा समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
