विनोद जैन 
*बालोद |* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बालोद द्वारा आज पारंपरिक तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता बड़ी उत्साह के साथ उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष रूप से *कुर्सी दौड़, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता, मेहंदी, फुगड़ी* सहित अन्य सांस्कृतिक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में तीज के पारंपरिक गीतों और उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को संगठन से जोड़ना, हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना और महिला सशक्तिकरण को नई ऊर्जा देना रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री *श्री यशवंत जैन*, जिला भाजपा अध्यक्ष *श्री चेमन देशमुख*, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष *श्रीमती विभा अवस्थी*, प्रदेश महामंत्री *श्रीमती शीतल नायक*, प्रदेश मंत्री *श्रीमती ममता देवांगन*, जिला भाजपा महामंत्री *श्री सौरभ लुनिया* एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष *श्रीमती मोना टुवाणी* विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम मे उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने इस आयोजन पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत हर महिला कार्यकर्ताओ को बूथ तक जाकर मनाने का आह्वान किया
उपस्थित अतिथियों ने उपस्थित महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भाजपा में महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है। तीज केवल त्योहार नहीं, बल्कि नारी शक्ति, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
