*छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का मार्गदर्शन किया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

​ कोंडागांव विकास नगर स्टेडियम, कोंडागांव में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, उपाध्यक्ष एम. डी. ठाकुर और सचिव पवन नेताम ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र शिविर में पहुँचकर युवक-युवतियों का मार्गदर्शन किया।छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी​ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सही लक्ष्य का चयन, सकारात्मक सोच और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर के उपाध्यक्ष ​एम. डी. ठाकुर ने डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जीवन का संस्मरण साझा करते हुए बताया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों और निराशा के क्षणों में स्वामी शिवानंद जी से मिले ज्ञान ने उन्हें एक नई दिशा दी, जिसके बाद वे भारत के राष्ट्रपति बने। ​छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर के सचिन पवन नेताम ने युवाओं को अपने तय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर और कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
​अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती ने बताया कि यह निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कोंडागांव, फरसगांव, बड़ेराजपुर और केशकाल ब्लॉक में चलाया जा रहा है। इसके साथ ही संगठन द्वारा स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भी बच्चों का मार्गदर्शन किया जाता है। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सदस्य श्रीकांत तिवारी, ढालेश साहू, राकेश धीवर और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे।