यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
राष्ट्रीय स्तरीय *सॉफ्टबॉल ओपन नेशनल (जूनियर वर्ग) प्रतियोगिता* का आयोजन *दिनांक 21 से 25 फरवरी 2024 तक पटना (बिहार)* में हुआ। इस प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खम्हरडीह की छात्रा *कु. विनोती भोई* का चयन छत्तीसगढ़ टीम में हुआ। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं महत्वपूर्ण योगदान से छत्तीसगढ़ टीम ने *कांस्य पदक* प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के लिए *खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़* द्वारा आयोजित *राज्य अलंकरण समारोह* में दिनांक 29 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ टीम को *जूनियर वर्ग में मुख्यमंत्री ट्रॉफी अवार्ड* से सम्मानित किया जा रहा है। यह विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
इस सफलता के पीछे *भूत पूर्व प्राचार्य दीपक दुबे* और *तात्कालिक प्राचार्य महोदय संजीव बल्लाल* के मार्गदर्शन एवं विद्यालय परिवार के सहयोग के साथ-साथ * टी. निगराज रेड्डी(NIS सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग), नेशनल खिलाड़ी आशीष यादव एवं विद्यालय के व्यायाम शिक्षक पुष्पेंद्र बरमाल* का महत्वपूर्ण योगदान एवं कुशल प्रशिक्षण रहा है।
कु. विनोती भोई एवं समस्त टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
