कांकेर ब्रेकिंग: NH-30 पर तीन घंटे से चक्काजाम, ट्रकों के पहिए थमे, चारामा धमतरी के बीच मुजालगोंदी में
आरटीओ अधिकारियों से बदसलूकी के आरोप के बाद कार्रवाई, सड़क पर ट्रक रोके जाने से यातायात प्रभावित
कांकेर। रायपुर से बस्तर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ट्रकों के रोके जाने से करीब 3 घंटे से यातायात बाधित है। दोनों ओर वाहनों की लाबी कतार लग गई । यात्री बसे भी लाइन में लग गई ,यात्रियों को मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि कथित रूप से आरटीओ अधिकारियों के द्वारा ट्रक चालकों द्वारा मारपीट और बदसलूकी किए जाने के आरोप के बाद ट्रकों को सड़क पर रोक दिया गया, जिसके चलते एनएच-30 पर चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई है।
चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। राहगीरों, यात्रियों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग भी जाम में फंसे हुए हैं।
जाम में फंसी महिला अपने मां का शव लेकर जा रही थी वे भी परेशान दिखी ।
चक्काजाम में रायपुर से अपनी मां का शव लेकर पखांजूर जा रहा एक यात्री वाहन समेत फंस गया। परिजनों के साथ शव लेकर पखांजूर जा रहे यात्री ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से भावुक अपील करते हुए जल्द से जल्द रास्ता खाली कराने की मांग की है।
यात्री का कहना है कि मां के शव को लेकर वह पखांजूर जा रहा है, लेकिन रास्ते में चक्काजाम के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाए, ताकि शव को लेकर समय पर गंतव्य तक पहुंचा जा सके।
प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
चक्काजाम के चलते मरीजों, शव वाहनों, यात्रियों और आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन से मौके पर तत्काल पहुंचकर स्थिति संभालने और यातायात बहाल कराने की मांग की जा रही है।
