बालोद,यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*बालोद, 02 अगस्त 2026* – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई बालोद के तत्वावधान में आज OBC ST और SC प्री मैट्रिक बालक छात्रावास, बालोद में “नशा मुक्त युवा @ विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत “नशा मुक्त युवा” विषय पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म के प्रदर्शन से हुई। फिल्म के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और बताया गया कि कैसे नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
इसके पश्चात ABVP के कार्यकर्ताओं ने व्याख्यान के माध्यम से छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने समय का सदुपयोग समाज हित और राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। एक विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब हमारा युवा चरित्रवान और नशा मुक्त होगा।
कार्यक्रम में ABVP के विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि ABVP में *SSF, राष्ट्रीय कला मंच, मिशन साहसी, खेलो भारत* जैसी अनेक गतिविधियाँ संचालित होती हैं। इन सभी से जुड़कर राष्ट्र पुनर्निर्माण में सहयोग प्रदान करने हेतु विद्यार्थियों की *ABVP सदस्यता* भी करवाई गई।
इस अवसर पर ABVP की प्रांत सहमंत्री मनीषा राणा, जिला संयोजक दीपेश साहू नगर मंत्री शान सोनी एवं कार्यकर्ता तथा छात्रावास अधीक्षक सर उपस्थित रहे।
छात्रावास अधीक्षक सर द्वारा कहा गया कि आज मित्रता दिवस के दिन आप सभी प्रण ले की मित्र ऐसा चुनेगे जो नशे से दूर रहने में हमारी मदद करें ना कि नशे की ओर धकेले और शिक्षा जगत में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने मेहनत करेंगे ऐसा सभी विद्यार्थी अपने मन में दृढ़ संकल्प लेकर अपना एवं अपने मार्गदर्शकों का मान बढ़ाएं।
कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि किस प्रकार आज न सिर्फ छत्तीसगढ़ अपितु संपूर्ण भारत में शिक्षा ग्रहण कर रहे स्कूली विद्यार्थियों से लेकर महाविद्यालय इन व अन्य युवा धीरे-धीरे नशे के गिरफ्त में बढ़ते जा रहे हैं नशे की एक कस एक घूंट कैसे धीरे-धीरे आदत और फिर लत में बदल जाती है यह विद्यार्थी और युवा को पता ही नहीं चलता और वह एक दिन मौत के दरवाजे पर खड़ा हो जाता है जहां से उसको जीवन की ओर लौटकर आना असंभव हो जाता है। अतः इस प्रकार के जाल में फंसे से पहले विद्यार्थी को कैसे इससे दूर रहना है और समाजहित में अपना समय लगाना है इसके बारे में विद्यार्थी परिषद द्वारा जानकारी दी गई अंत में सभी ने नशा मुक्त रहने शपथ लिया तथा सम्पूर्ण छात्रावास भारत मां की जय वंदे मातरम छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति युवा कल का भविष्य करता हुआ आज का वर्तमान ऐसे नारों से गूंजायमान रहा।
