यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में परम्परा के अनुरूप दिनांक 14.09.2026 को हरितालिका (तीज) पर्व मानाया जावेगा, इस दिन प्रदेश भर की सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए अपने-अपने मायके में निर्जला उपवास रहती हैं।
उन्होने बताया कि प्रदेश में लगभग 55 प्रतिशत ढाई लाख महिलाएं शासन के विभिन्न विभागों में शासकीय सेवक के रूप निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिनको हरतालिका (तीज) पर्व के दूसरे दिन दिनाँक 15.09.2026 को
अवकाश न होने के कारण मजबूरन अवकाश लेना पड़ेगा।
पूर्व वर्षों में हरितालिका के अगले दिन गणेश चतुर्थी स्थानीय अवकाश के रूप में नियोजित हो जाता था किन्तु वर्तमान में हरितालिका व गणेश चतुर्थी दोनो 14 सितंबर को है, इन परिस्थितियों में उन्हें दूरदराज के गावों से अपने ड्यूटी पर उपस्थित हो पाना संभव नहीं है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक वाजिद खान, प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, प्रदेश सहसचिव डॉक्टर कृष्ण मूर्ति शर्मा जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला जिला सचिव संतोष जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष निरंकार श्रीवास्तव, राजेंद्र खुड़श्याम, गुलाब सोन यशवंत जैन, भूषण जैन, ललित नरेटी, प्रदीप कुलदीप,महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मोना रजक, अनु उपाध्याय, ममता साहू, अहिल्या जैन, विकास खंड अध्यक्ष कांकेर सत्यनारायण नायक, चारामा बोधन साहू, भानुप्रतापपुर धर्मराज कोरेटी, नरहरपुर अनूप पुराबिया, अंतागढ़ खम्मन नेताम, दुर्गूकोंदल गोरखनाथ ध्रुव मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर मांग किया है कि हरितालिका (तीज) के अगले दिवस 15 सितंबर 2026 को प्रदेश के संपूर्ण जिलों के कलेक्टर को स्थानीय अवकाश या महिलाओं के लिए विशेष अवकाश घोषित करने आंतरिक दिशा निर्देश जारी
किया जावे।
