यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
काँकेर । अपने पूर्व निर्धारित वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार आज प्रात: समाज सेवी संस्था “जन सहयोग” द्वारा शहर में पौधा वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिसमें जन- सहयोग के सदस्यों के अलावा काँकेर वन विभाग के की स्टाॅफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 7:00 बजे शहर की उत्तरी सीमा स्थित घड़ी चौक से प्रारंभ होकर संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में जुलूस ने शहर के मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड में कार्यक्रम को परिणति तक पहुंचाया। राह में मिलने वाले समस्त नागरिक सज्जनों को सम्मान सहित पौधे प्रदान किए गए और उनसे विनम्र प्रार्थना की गई कि न केवल अपने घर आंगन में पौधा रोपण करें बल्कि उसकी सुरक्षा भी करें क्योंकि हमें न केवल पेड़ लगाने हैं बल्कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने हैं क्योंकि हमारे बस्तर अंचल में बीते हुए समय में लाखों पेड़ विकास कार्यक्रमों की बलि चढ़ गए हैं। लाखों कीमती वृक्ष चोर तस्करों द्वारा नष्ट कर अवैध रूप से बेच दिए गए हैं। वितरण किए गए पौधों में फलदार तथा फूलदार हर प्रकार के पौधे थे जिन्हें लोगों की पसंद के अनुसार भी प्रदान किया गया। वन विभाग के डीएफओ , रौनक गोयल साहब द्वारा अपने विभाग की ओर से 1000 पौधे प्रदान किए गए। वन विभाग के अमले द्वारा पौधा वितरण कार्य में भी “जन सहयोग” संस्था से सक्रिय सहयोग किया गया। जिनमें वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल साहब के अलावा अरुण कुमार ठाकुर परिक्षेत्र सहायक काँकेर, विमल ठाकुर परिक्षेत्र सहायक मर्दा पोटी, चैन सिंह परिक्षेत्र सहायक पुसवाड़ा, परिक्षेत्र सहायक पीढ़ापाल , सरस्वती तारम वनपाल, निरूपा वनपाल, सकीता नाग वनरक्षक, मेघा यादव वनरक्षक, प्रकाश मंडावी वनरक्षक राजवीर दुग्गा, पुनेशयादव वनरक्षक, दीपक भंडारी सुरक्षा श्रमिक ,मनोज श्रीवास्तव वाहन चालक, सुनील यादव सुरक्षा श्रमिक, नंदलाल यादव, मुकेश यादव, बंटी यादव, दीपक देहारी, जन सहयोग की टीम में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा पूर्व सैनिक टी के जैन, धर्मेंद्र देव, दिलीप कुमार गुप्ता, संजय मंशानी, सागर देव, ओंकार देव ,आशुतोष देव तथा शैलेंद्र देहारी, अजय पांडे ,आदि नौजवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि”जन सहयोग “के उद्देश्यों में पर्यावरण भी एक प्रमुख उद्देश्य है, जिस पर हम पिछले दो दशकों से कार्य कर रहे हैं। आज के युग में प्रदूषण को देखते हुए न केवल बस्तर अंचल बल्कि समस्त विश्व में पेड़ लगाने तथा हरियाली बढ़ाने की बहुत बड़ी आवश्यकता है अन्यथा मानव स्वास्थ्य ही नहीं, मानव जीवन पर भी संकट उत्पन्न हो सकता है। आज के पौधा- वितरण कार्यक्रम की समस्त जिले में प्रशंसा की जा रही है।
