महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन आज से
राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने प्रेसवार्ता कर की घोषणा, 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना बहाल करने की भी उठाई मांग
कांकेर, 1 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 1 अगस्त से पूरे छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर रही है, जिसका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है।राजेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश में बिजली की दरों में लगातार वृद्धि और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल मिलने तथा स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस की मांग है कि बिजली दरों में की गई वृद्धि वापस ली जाए, स्मार्ट मीटर हटाए जाएं तथा 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू किया जाए।

format: 0; filter:
उन्होंने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 1 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता आयोजित की जा रही है। इसके बाद 2 अगस्त से कांग्रेस कार्यकर्ता गांव, वार्ड और पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से आवेदन पत्र भरवाएंगे। एकत्रित आवेदन जिला कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से बिजली विभाग को सौंपे जाएंगे तथा बिजली कार्यालयों का घेराव कर ज्ञापन दिया जाएगा। अभियान के अंतिम चरण में प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की भी योजना है।
राजेश तिवारी ने कहा कि यह अभियान आगामी दो माह तक चलाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं दर्ज कराने और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वानकी घोषणा,
