*बेटी के डॉक्टर बनने और जन्मदिन की ख़ुशी में संकुल दुधली के स्कूलों में प्रचार्य माँ ने कराया न्योता भोज*

विनोद जैन

बालोद (विनोद जैन ) ऐसा पहला और अनूठा पहल
संकुल दुधली में देखने को मिला न्यौता भोज राज्य सरकार का एक आयोजन है जो प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में स्वेक्षा से किया जाता है| यह अनोखा आयोजन विद्यालय सेजस दुधली की प्राचार्य श्रीमती डी एन यादव ने अपने बेटी आकांक्षा यादव के डॉक्टर बनने और जन्मदिवस के शुभ अवसर पर संकुल दुधली के समस्त विद्यालय प्राथमिक / माध्यमिक शाला में न्यौताभोज, सरस्वती शिशुमन्दिर दुधली और हायरसेकंडरी में स्वल्पाहार कराया गया आयोजन मे लगभग 1400 से अधिक बच्चों को न्योताभोज करवाया गया , बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन खीर,पूरी, फल, मिठाई परोसा गया बच्चे न्योताभोज खाकर काफी उत्साहित थे |

सभी ने न्योताभोज कराने के लिय संकुल प्राचार्य श्रीमती डी एन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया साथ ही डॉक्टर बिटिया आकांक्षा यादव को जन्मदिवस की मंगलमय शुभकामना प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी इस वृहद स्तर के आयोजन के लिए सहायक विकास खण्ड अशिकारी ए के साहू ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है,इस आयोजन को सफल बनाने में हायर सेकंडरी के
दुधली के शिक्षक सुनील देशलहरे एवं रेखलाल भोसले का विशेष सहयोग रहा ,हायर सेकंडरी दुधली स्टाफ द्वारा बिटिया का मस्तक अभिषेक कर जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृक्ष उपहार दिया गया, आयोजन में मिलन सिंहा कांति टांडिया आर एन राणा कादम्बिनी यादव सिधेश्वर यदु सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे |
संकुल समन्वयक मिश्राप्रसाद गायकवाड़ ने पूरे संकुल दुधली में न्योताभोज के लिय संकुल प्राचार्य को आभार व्यक्त किया साथ ही
पूर्व मा. शाला दुधली प्रधानपाठक किरण रामटेके पूर्व मा.शाला कोरगुडा के प्रधानपाठक विमला भंडारी प्राथमिक शाला बनगाँव के प्रधानपाठक एस कुमार देशमुख प्राथमिक शाला कलकसा के प्रधानपाठक श्रीमती इंदु कुर्र प्राथमिक शाला खपरी के प्रधानपाठक श्री केदारनाथ सुन्हरे प्राथमिक शाला रेंघई के प्रधानपाठक श्रीमती भान देवांगन सरस्वती शिशु मंदिर दुधली के प्रधानपाठक श्री चेमन लाल साहू आदि सभी ने इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया ऐसे आयोजन से सभी को प्रेरणा लेने की बात कही गई |