*सुपर 60 मॉडल स्कूल भंडारीपारा में गुरु पूर्णिमा का आयोजन*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर सुपर 60 मॉडल स्कूल भंडारीपारा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का पुष्प, तिलक और माल्यार्पण कर सम्मान किया।
बच्चों ने गुरु वंदना, कविता और भाषण प्रस्तुत किए।

प्रधानाध्यापक *हेमेंद्र साहसी* ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 📚 गुरु ही जीवन की दिशा देते हैं।
समस्त शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन, संस्कार और ज्ञान के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद दिया। संस्था के शिक्षक श्री चन्द्रजय मरकाम, श्रीमती सीमा ठाकुर, श्रीमती श्रेया कोरे ने छात्रों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार को भी अपने जीवन में उतारना जरूरी है माता पिता प्रथम गुरु हैं उनके सपनों को पूरा कर अपने जीवन को सार्थक बनाएं,

विद्यालय परिवार की ओर से समस्त गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर संस्था के श्रीमती कालिंदी साहू, श्रीमती नंदिता,श्रीमती रामिन, श्रीमती अनीता, श्रीमती कीर्ति धनकर, श्रीमती सविता यादव व पालक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन बाल केबिनेट के प्रधानमंत्री अमन यादव ने किया