*पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने विद्युत् विभाग के कर्मचारियों को बांटा रेन कोट*

तिल्दा,नेवरा गोवर्धन यदु

तिल्दा नेवरा @भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष और पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन अपने जन्म दिन को यादगार बनाने के जन्म दिन के एक दिन पूर्व बिजली ऑफिस तिल्दा नेवरा पहुंची जहां पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका और अतिथियों का स्वागत किया पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन और अतिथियों ने भारी बारिश के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले विद्युत कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। यह पहल उनकी निष्ठा और कठिन परिश्रम की सराहना में की गई।
श्रीमती रानी सौरभ जैन ने कहा की “रात में तेज बारिश के बीच भी ये कर्मचारी भीगते हुए फाल्ट ठीक करने और सप्लाई चालू रखने में जुटे रहते है । जब लोग अपने घरों में सो रहे थे, तब ये विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे होते है । इनकी इस मेहनत को राहत देने के उद्देश्य से ही रेनकोट देने का छोटा सा प्रयास किया गया है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्युत् विभाग प्रतिनिधि राम पंजवानी ,नरेंद्र शर्मा ,डाक्टर एल पी साहू ,आकाश पंजवानी ,दीपक चौथवानीं,भाजपा नेता विजय ठाकुर,एल्डर मेन पवन अग्रवालतिल्दा नेवरा के विद्युत् विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गण ,भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे