*छत्तीसगढ़ आरोग्य भारती की प्रांत अध्यक्ष डॉ मानसी गुलाटी ने जिला आरोग्य भारती की बैठक ली*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

 

कांकेर। छत्तीसगढ़ आरोग्य भारती की प्रांत अध्यक्ष डॉ मानसी गुलाटी का आज 12 जुलाई को कांकेर श्रीराम हॉस्पिटल में आगमन हुआ,बैठक के आरंभ में प्रांत अध्यक्ष डॉ मानसी गुलाटी,पद्मश्री अजय मण्डावी,डॉ राजीव जायसवाल,डॉ दिनेश मिश्रा द्वारा भगवान धन्वंतरि का पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया।आरोग्य भारती कांकेर इकाई के अध्यक्ष डॉ राजीव जायसवाल ने प्रांत अध्यक्ष डॉ गुलाटी एवं बैठक में आये सभी सदस्यों व अतिथीयों का स्वागत करते हुए नवगठित कार्यकारिणी की जानकारी दी,दायित्ववान सदस्यों के साथ बैठक के आरंभ में परिचयात्मक बातचीत से करते हुए,डॉ गुलाटी ने आरोग्य भारती के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुये बताया कि आयुर्वेद,योग,प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक को एक मंच पर लाना मुख्य उद्देश्य है। इलाज से बेहतर होता है,उससे बचाव। आरोग्यता का अर्थ निरोगी या स्वस्थ होने से है। आरोग्य भारती स्वस्थ परिवार,स्वस्थ समाज,स्वस्थ प्रदेश और स्वस्थ देश की परिकल्पना को साकार करने दिशा में कार्य करता है। स्वास्थ्य के विषय मे छोटे-छोटे टिप्स देते हुए बताया कि समाज मे स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता को लेकर प्रचार-प्रसार करना,नशे से दूर रहने के लिये जागरूकता अभियान चलाना,अपने घरों में औषधीय पौधों का किचन गार्डन बनाये जिसमे गिलोय,तुलसी,हल्दी,अजवाइन,अदरक,पोदीना,धनिया,मैथी लगाये,इन सबमे औषधीय गुण है। इनका उपयोग करे जैसे जामुन के पत्ते का रस शुगर के लिये और ब्लड प्रेशर के लिये अमरूद के पत्तो का रस उपयोग किया जा सकता है। आहार,विहार और ऋतु अनुकूल पोशाक पहनने का ज्ञान होना चाहिये,नाश्ता राजा की तरह,दोपहर का भोजन किसान की तरह और रात का भोजन भिखारी की तरह करना चाहिये लेकिन हमने किया है ठीक इसका उल्टा नाश्ता को स्किप कर,दोपहर का भोजन हल्का-फुल्का और रात का भोजन दबाकर बाहर होटलों,ढाबो में करते है,जिसका परिणाम ब्लड प्रेशर,मोटापा,शुगर,हार्ट और किडनी के डिसीज़ दिनोदिन बढ़ते ही जा रहे है। हमारी दिनचर्या अव्यवस्थित हो गई है,कब सोना,कितना सोना,कब जागना,किस ऋतु में क्या खाना,क्या नही खाना,कितना खाना,कब खाना,इसका हमको ध्यान नही है,स्वस्थ रहने के लिए एक गुना खाना,दोगुना पीना और एक चौथाई पेट को खाली रखने का नियम है। इस मोबाइल के एडिक्सन में आज पूरा समाज आ चुका है,तकनीकी कोई भी खराब नही होती लेकिन महत्वपूर्ण होता है,इसका उपयोग कैसे और कितना किया जाये। आज के इस बैठक में डॉ राजीव जायसवाल,आरोग्य भारती कांकेर जिला ईकाई के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद्मश्री अजय मण्डावी,मनोज हड़प,सचिव डॉ दिनेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ होरीलाल विनोद,सहकोषाध्यक्ष राकेश शर्मा,डॉ अभिमन्यु वर्मा,श्रीमती सुप्रिया हड़प,डॉ गजेंद्र पटेल,डॉ बुद्धराज टंडन,डॉ प्रयागराज शुक्ला, मयंक हड़प,डॉ सौरभ मारकंडे,डॉ हर्ष हरित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ दिनेश मिश्रा ने किया,कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ के साथ हुआ।
————————-