*प्रज्ञा योग केंद्र, बोरियाखुर्द में पावस खेल महोत्सव उत्साह पूर्वक संपन्न*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

रायपुर। प्रज्ञा योग केंद्र, बोरियाखुर्द खेल मैदान में रविवार प्रातः आयोजित पावस खेल महोत्सव बड़े ही उमंग, उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योग, खेल एवं स्वास्थ्य के समन्वय का अद्भुत संदेश दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं नियमित योग साधकों ने सहभागिता किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की योग खिलाड़ी कु. हेमा यादव ने अपने अद्भुत एवं आकर्षक योग प्रदर्शन से सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने बच्चों, युवाओं एवं योगप्रेमियों में ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का संचार किया तथा सभी को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ खेल अधिकारी, रायपुर श्रीमती ज्योति बजाज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में योग एवं खेल को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए कहा कि नियमित योग और खेल गतिविधियाँ व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाती हैं। पावस खेल उत्सव के रूप में रस्सी कूद,फुगड़ी,चिकन डांस,नेता बनो,पासिंग बाल,योग दौड़ एवं डबल दौड़ आदि खेल खिलाया गया,जो बहुत ही मनोरंजक और स्वास्थ्य वर्धक रहा।
कार्यक्रम में मुख्य योग गुरु श्री लच्छू राम निषाद जी, श्रीमती अनोखी निषाद, रोशनलाल साहू, फलेश्वर साहू, वासुदेव साहू, एकता निषाद, कमलनारायण साहू, प्रमोद डिकेंद्र भारती, दाऊलाल साहू,पूर्णिमा साहू, पूर्णिमा पांडे, कान्ता मैडम, दीपाली सोनी, लेमिन साहू, बेबी साहू सहित योग समिति के सभी सदस्य एवं नियमित योग साधक उपस्थित रहे।