*अनुकरणीय पहल बड़गाँव का भूतपूर्व छात्र मयंक बना सब इंजीनियर विद्यालय के सभी बच्चो को कराया स्वल्पाहार*

विनोद जैन

बालोद – ऐसा पहला और अनूठा पहल जिले के आदिवासी ब्लाक के शा उ मा विद्यालय बड़गाँव में देखने को मिला, हायर सेकंडरी स्कूल में न्यौता भोज जैसा आयोजन हुआ न्यौता भोज राज्य सरकार का एक आयोजन है जो प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में स्वेक्षा से किया जाता है| हायर सेकेंडरी में ये पहला और अनोखा आयोजन ग्रामीण परिवेश मे पला बढ़ा किसान ईश्वर लाल साहू के पुत्र और विधयाली के भूतपूर्व छात्र मयंक साहू ग्राम चिल्हाटीकला ने कराया विद्यालय में सत्र 2016 में बारहवीं गणित के साथ उत्तीर्ण हो कर, रूंगटा कालेज दुर्ग से इंजीनियरिंग की पढाई पूर्ण करने के बाद अपने लगन और कठिन परिश्रम से
जल संसाधन में सब इंजीनियर के पद पर चयनिय हो कर सुकमा में पदस्थ हुआ | उपलब्धि से प्रसन्न होते हुए और अन्य शाला के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने अध्यापन ग्रहण किये विद्यालय में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वल्पाहार कराया,ऐसा अपने आप मे पहला अनूठा आयोजन रहा, संस्था के प्राचार्य जे के उइके ने शाला परिवार की तरफ से छात्र और पालक का मस्तक अभिषेक करते हुए आशीष के साथ अभिवादन किया | सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए भूतपूर्व छात्र मयंक को शुभकामनाएं दि और सदा प्रगति पथ पर अग्रसर रहने कामना की है | इस आयोजन में संस्था के प्राचार्य समस्त व्याख्यातागण शिक्षक छात्र एवं पालक उपस्थित रहें | छात्र की इस उपलब्धि पर सभी मे प्रसन्नता है और सभी को प्रेरणा लेने की बात कही है |