जियो टावरों से 437 बैटरियों की चोरी मामले में अंकित जैन को रावघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर न्यायालय मे पेश की जहाँ अदालत से जमानत मिलने के बाद आमाबेड़ा पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार चोरी हुई 437 बैटरी की बाज़ार कीमत 30 लाख के ऊपर बताई जा रही है

कांकेर,रिपुदमन सिंह बैस

कांकेर जिले में जियो टावरों से बैटरी चोरी के चर्चित मामले में 6 अलग अलग थानों में मामला दर्ज है जिसमें पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 437 बैटरियों की चोरी से जुड़े मामले में आरोपी अंकित जैन पिता मुकुंद जैन उम्र 33 वर्ष निवासी दल्ली राजहरा को रावघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई। हालांकि, जमानत मिलने के तुरंत बाद आमाबेड़ा पुलिस ने थाने मे दर्ज बैटरी चोरी प्रकरण में उसे पुनः गिरफ्तार कर लिया।

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित जियो टावरों से बड़ी संख्या में बैटरियों की चोरी की शिकायतें सामने आई थीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी के नेटवर्क का खुलासा हुआ था। बैटरी चोरी मामले मे 7 आरोपी जेल मे है इसी कड़ी में अंकित जैन का नाम भी सामने आया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जब आरोपी रिहा होने की प्रक्रिया में थे,तभी आमाबेड़ा पुलिस गिरफ्तार करने की सुगबुगाहत लगते ही तबियत बिगड़ गई जिसे लेकर रावघाट पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहाँ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसे सभी रिपोर्ट सामान्य आने की बात भी सामने आई उसके बाद आमबेड़ा थाने की पुलिस ने उससे जुड़े एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए उसे पुनः अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

पुलिस का दावा है कि जियो टावर बैटरी चोरी प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

फिलहाल आमाबेड़ा पुलिस आरोपी अंकित जैन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर मे करा रही है , स्वास्थ्य ठीक होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही जा रही है