विनोद jain
बालोद-शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला बड़भूम में बिना अनुमति के 29 पेड़ काटकर बेचने का मामला सामने आया है। विघार्थियों के सूरक्षा के लिहाज से सिर्फ उपर की डालियां काटने का प्रस्ताव पारित हुआ था लेकिन मशीन की सहायता से पेड़ों की कटाई कर दी गई वहीं इन पेड़ों के गोलों को पास के ही प्री मैट्रिक बालक आश्रम में बेचे जाने की भी जानकारी मिल रही है। शिकायत मिलते ही डीईओ ने जांच के लिए गुरूर बीईओ को बड़भूम स्कूल भेजा जहां पेड़ो की कटाई की पुष्टि के बाद प्रधान पाठक सहित संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर संलिप्त शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही के लिए संभागीय संयुक्त संचालक को पत्र भेजा है।
वहीं विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में जितने भी संलिप्त हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है इस पुरे मामले में लापरवाही उजागर हूई है दरअसल बिना विभागीय अनुमति के और उच्च अधिकारियों को जानकारी दिए बगैर इन पेड़ों को काटकर बेच दिया गया है एक तरफ जिला प्रशासन जिलेवासियों से पेड़ लगाने अपील कर रही है तो वहीं दुसरे तरफ़ संबंधित शिक्षकों के मिलीभगत से पेड़ों को काटकर बेच दिया गया है
