भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया ‘12 साल बेमिसाल’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली से गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को समर्पित “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा आकर्षक रंगोली बनाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया। रंगोली के माध्यम से “सबका साथ, सबका विकास” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश भी दिया गया।

विधायक लता उसेंडी ने अपने संबोधन में उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना तथा महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।