*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कांकेर एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमती रंजीता नुचार्य रेंजर लीडर शास उमावि मरकाटोला लारगांव के नेतृत्व में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आसाराम नेताम से सौजन्य मुलाकात कर “तारुण्य वार्ता” अभियान एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (MHM) जागरूकता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

 

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कांकेर एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमती रंजीता नुचार्य रेंजर लीडर शास उमावि मरकाटोला लारगांव के नेतृत्व में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आसाराम नेताम से सौजन्य मुलाकात कर “तारुण्य वार्ता” अभियान एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (MHM) जागरूकता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। उन्हें सम्मान सूत्र पहना कर उसके अर्थ एवं महत्व को बताया गया।

इस दौरान विधायक नेताम ने कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता से जोड़ना समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार पहुँचने चाहिए ताकि बेटियाँ आत्मविश्वास के साथ स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जी सकें।
जहाँ किरण ठाकुर doc गाइड , लीना कोसमा रेंजर लीडर , हर्ष डोंगरे ,देवांश साहू , कोमल यादव, सृष्टि नागवंशी , उर्वशी यादव उपस्थित थे।