यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें कांकेर जिला के वनांचल क्षेत्र के अंतागढ़ विकासखण्ड के आमाबेड़ा ग्राम के शासकीय आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सेजेस आमाबेड़ा स्कूल की छात्रा सुश्री आरुषि हलधर, पिता- स्वरूप हलधर, माता – सौराभिनी हलधर ने कक्षा 10 वीं मे 95.5% अर्जित कर
संपूर्ण विकासखंड अंतागढ़ क्षेत्र के साथ-साथ कांकेर जिला को गौरवान्वित किया है तथा कांकेर जिला टॉप 10 में स्थान अर्जित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे शाला परिवार ने उसके घर जाकर बधाई दी जिसमें प्राचार्य श्री छेदीराम नेताम, प्रधान अध्यापक श्रीमती स्नेहलता शैलेश, अतिथि शिक्षक अरविंद बढ़ई, शिक्षक अंकित कुमार शर्मा, संजीव टंडन, मिथिलेश पाल, हितेंद्र साहू, पीयूष सहिस, यामिनी वर्मा, रितिका राठौर, योगेश पैकरा, राजीव देवांगन, सहायक ग्रेड 2 श्री मनोज वैष्णव आदि उपस्थित थे।*
