*पलाचुर जलाशय में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी *

दुर्गूकोंदल, रिपुदमन सिंह बैस

कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल के पलाचुर जलाशय में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में तैरता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जलाशय में एक शव को संदिग्ध अवस्था में तैरते देखा। ग्रामीणों ने दुर्गुकोन्दल पुलिस थाना को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर प जांच शुरु कर दी है ।

जलाशय की अधिक गहराई के कारण शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जिला मुख्यालय कांकेर से गोताखोरों SDRF टीम को बुलाया है। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पंचनामा करेगी। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का रिकॉर्ड खंगाल रही है ।इस् को लेकर आस पास ग्रामीणों से भी पूछताछ करने मे जुटी हुई है ।

पुलिस हत्या और दुर्घटना—दोनों पहलुओं से जांच रही है। शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम कराएगी , जिससे मौत के कारण और समय का खुलासा हो सके।
साथ ही पुलिस ने अपील की किसी के परिचित लापता है,तो वे थाने में सम्पर्क करें।