मंदिर ट्रस्ट की दुकानों पर प्रशासन सख्त, 8 दुकानें सील, 3 लाख 11 हजार वसूले

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के पाली नगर स्थित माँ बिरासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट की दुकानों को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका एवं पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए 8 दुकानों को सील कर दिया जानकारी के अनुसार मंदिर संचालन समिति द्वारा 21दुकानदारों को पूर्व में बकाया किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद 11 दुकानदारों ने न तो किराया जमा किया और न ही कोई जवाब दिया कार्रवाई के दौरान 2 दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, जिससे कुल 3 लाख 11 हजार की वसूली हुई इसके बाद शेष 8 दुकानों को सील कर दिया गया
बताया जा रहा है संबंधित दुकानदारों द्वारा पिछले 4 से 6 वर्षों से किराया जमा नहीं किया जा रहा था। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की गई, वहीं प्रशासन ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।