यजुवेंद्र सिंह ठाकुर 
कांकेर। प्रेस क्लब एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बीती रात बाफना लॉन कांकेर में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजराज नाग ने कहा कि मीडिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष काम करना चाहिए यदि हम गलत करते है तो उस गलती को भी उजागर करना चाहिए और सही काम करते है उसको भी आम जनता तक अपने लेखनी के माध्यम से पहुंचाना चाहिए । उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कभी किसी भी अखबार में या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कोई खबर प्रसारित की जाती है मुझे अच्छा लगता है। कम से कम जनता के बीच में हमारी क्या इज्जत है जनता का क्या संदेश है यह तो हमें पता चलता है। इन्होने प्रेस क्लब और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि कांकेर में पहली बार प्रेस क्लब का गठन हुआ है जिसका विधिवत पंजीयन भी कराया गया है प्रेस क्लब के अधीन संगठन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का भी संगठन तैयार हुआ है दोनों संगठनों के पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के बाफना होटल में संपन्न हुआ। जिसमें प्रेस क्लब के अध्यक्ष उगेश सिन्हा एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली इसके अलावा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष खेमनारायण शर्मा, सचिव योगेंद्र बैस,सह सचिव हबीब राज,सतीश यादव,कोषाध्यक्ष प्रशांत जोशी, एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के उपाध्यक्ष श्रवण बेसरा,सचिव राजकुमार कश्यप, कार्यालय प्रभारी सुशील सलाम, मीडिया प्रभारी पंकज यदु को मुख्य अतिथि भोजराज नाग ने शपथ दिलाया। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और आज इंटरनेट और सोशल मीडिया का जमाना है अब तो जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है कि किस तरह से कम समय में सही खबर लोगों तक पहुंचाया जाये। उन्होंने शपथ लेने वाले सभी पदाधिकारी को बधाई दी कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि मीडिया देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पत्रकारों के लिए बने संगठन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जिस संगठन में एकता होती है वही संगठन आगे बढ़ता है पहली बार पत्रकारों के हित के लिए इस तरह का संगठन बना है मैं उम्मीद करता हूं की संगठन के पदाधिकारी पत्रकारों के हित के लिए अच्छा कार्य करेंगे नगर पालिका अध्यक्ष कांकेर अरुण कौशिक ने कहा कि कई पत्रकार जी तोड़ मेहनत करते हैं हर तरह का खतरा उठाते हैं जिससे उनके परिवार के लोग भी तनाव में रहते हैं कार्यक्रम में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश जैन, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले,शहर के प्रतिष्ठित ठेकेदार अभय बाफना,हरनेक सिंह ऑजला,जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, दिलीप जायसवाल,राजा पाण्डेय,अशोक वलेचा, प्रमोद चोपड़ा, पार्षद चित्ररेखा जैन,मंजू सारथी,विकास अम्बोरे,उगेश्वरी उइके, अनूप शर्मा, पप्पू मोटवानी,राजेश भास्कर,हेमेंद्र साहसी, स्वदेश शुक्ला, मुकेश खटवानी,वीरेंद्र नाग, पप्पू उपाध्याय, सुरेश चंद श्रीवास्तव, शिवसिंह भदौरिया, भानुप्रतापपुर के पत्रकार राजकुमार दुबे, सुमंत सिन्हा, अभिषेक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शर्मा,अनुराग उपाध्याय, अमित चौबे, हरीलाल शार्दुल, दिनेश मिश्रा, वीरेंद्र यादव, नीरज तिवारी, यजुवेद्र सिंह ठाकुर,निपेंद्र ठाकुर, मुकेश जैन,राकेश गुप्ता,सूर्या नेवेंद्र, तेजमल नाग,प्रवीण ठाकुर,जितेश सिन्हा,प्रमिला नेताम, हेमंत बेसरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यकम का संचालन गौतम सरकार एवं खेमनारायण शर्मा ने जबकि आभार गौरव श्रीवास्तव ने किया।
