*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा अंतर्राज्यीय बस स्टैंड कोंडागांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया l*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाया जाता है इसी कड़ी में दिनाँक 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के परिसर में झाड़ू मार कर साफ सफाई किया गया l इसके बाद सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत- सुंदर भारत और स्वच्छ कोंडागांव – सुंदर कोंडागांव के नारे लगाएं l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सदस्य श्रीकांत तिवारी, नगर पालिका परिषद कोंडागांव के एसडीओ बृजेश श्रीवास्तव, संतोष साहू और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l