दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं। नदियों का सीना चीरकर अवैध रेत का खनन और परिवहन का धंधा दिन-रात जोरों पर चल रहा है। बिना किसी रॉयल्टी के ये माफिया खुलेआम रेत निकाल रहे हैं और औने-पौने दामों में शहरों में इसका व्यापार कर रहे हैं सूत्रों के अनुसार रेत माफिया रात के अंधेरे का पूरा फायदा उठाते हैं ताकि खनिज विभाग को उनकी करतूतों की भनक न लग सके। ट्रैक्टर-ट्रॉली से भरी रेत के वहान बिना किसी रोकटोक के नदियों से लोड होकर निकल जाते हैं और उसे ग्राहक के पास पहुंचा देते हैं खनिज विभाग लगातार इन माफियाओं पर कार्रवाई करता रहता है, लेकिन अब इनका डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। विभाग को सख्त निगरानी और चेकिंग बढ़ाने की जरूरत है, वरना पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। पर्यावरण प्रेमियों ने मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि नदी नाले और पर्यावरण सुरक्षित रहें।
अगले अंक में होगा इन अवैध रेत माफियाओं का नाम के साथ खुलासा
