*केशकाल के जामगांव में बन रहा 132 केवी सब स्टेशन अब राहत से ज्यादा लोगों के गुस्से की वजह*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

केशकाल के जामगांव में बन रहा 132 केवी सब स्टेशन अब राहत से ज्यादा लोगों के गुस्से की वजह बनता जा रहा है एक तरफ पूरा केशकाल विधानसभा क्षेत्र इन दिनों लगातार लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है जिसके चलते किसानों का फसल पूरी तरह बर्बाद हो रहा है और किसान सड़कों पर उतर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य कछुआ चाल से आगे बढ़ रहा है। लो वोल्टेज की समस्या से परेशान किसान आए दिन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि यह मुद्दा अब जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरकर सामने आ चुका है। इसके बावजूद 132 केवी सब स्टेशन के निर्माण की धीमी गति कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है वही जब मीडिया बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करना चाहे तो किसी भी प्रकार का मीडिया के समाने किसी भी प्रकार का जवाब देने से इंकार कर दिया..इससे साफ साबित होता है कि बिजली विभाग के अधिकारी अपनी लापरवाहीयो पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे…….

 

@ क्षेत्र में लगातार बढ़ते जनाक्रोश के बीच कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना खुद केशकाल पहुंचीं और निर्माणाधीन सब स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और साफ निर्देश दिए कि बारिश से पहले हर हाल में काम पूरा किया जाए……….कलेक्टर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट किसानों और आम जनता के लिए बेहद अहम है, क्योंकि लो वोल्टेज की समस्या से खेती-किसानी तक प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि कलेक्टर लगातार निरीक्षण कर इस पूरे निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रही हैं, लेकिन उनके दबाव के बावजूद काम निर्धारित समयावधि से पहले पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यह स्थिति अपने आप में सिस्टम की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब इस लेटलतीफी को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से सवाल किया गया, तो वे मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। फिलहाल, जामगांव का 132 केवी सब स्टेशन विकास का वादा कम और प्रशासनिक सुस्ती व जवाबदेही की कमी की बड़ी मिसाल बनता जा रहा है।