*सतनामी समाज जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। अखिल भारतीय सतनामी समाज जिला कोंडागांव के तत्वाधान में 08 अप्रैल 2026, बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ऑक्सन हॉल, डिपो कोंडागांव में सम्पन्न हुआ। जिसमें समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मान. नरपति पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोंडागांव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मान. जसकेतु उसेंडी उपाध्यक्ष नगर पालिका कोंडागांव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धंसराज टंडन संभागीय अध्यक्ष,बस्तर संभाग ने की। इसके साथ ही विभिन्न गणमान्य अतिथियों में लखमूराम टंडन प्रधान संयोजक 100गवा, बीडी चेलक प्रचार्य नवोदय विद्यालय, सुरेश बेर अध्यक्ष जिला निर्वाचन समिति, पंकज आदिले, आर एल बंजारे दंतेवाड़ा, कुंजबिहारी पटेला, राजा बाँधे, श्यामाचरण लहरे, संतू बांधे जिलाध्यक्ष बस्तर, शिवनारायण भारद्वाज जी,आर. के. बंजारे सरंक्षक सतनामी समाज, सहित अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सतनाम धर्म प्रवर्तक गुरुघासीदास बाबाजी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण की गई ततपश्चात अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया गया। समारोह में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सुरेश कुमार बघेल जिला अध्यक्ष, वासुदेव जिला सचिव, विशाल बंजारे जिला कोषाध्यक्ष, भागवत प्रसाद चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियो ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, संगठन एवं विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही तथा पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रेश चतुर्वेदी प्रवक्ता सतनामी समाज ने किया। अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुचरण मार्कण्डे, गणेश कोसले, लछुराम कोसरे, गणेश्वर आजाद, ओमप्रकाश सेवक, छेरकुराम सत्यवंशी, रामकिशोर बेर, लखेश कुमार बेर, डिकेश मिर्झा, भुने बंजारे, लखराज टण्डन, योगेंद्र चतुर्वेदी, नरेंद्र मार्कण्डेय, अभय गायकवाड़, रामजी बघेल सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई थी।

Express MPCG