यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
कांकेर प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी सर्जना महिला साहित्य समिति के दवारा महिलाओ की लेखनी को बढ़ावा देने हेतु साक्षा काव्य-संग्रह सृजन से शिखर तक भाग 3 का कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है, यह कार्यक्रम 10 मई को होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफलतम आयोजन हेतु दिनांक 5/4/2026 को समिति की बैठक डाॅ गीता शर्मा के निज निवास पर रमा लाॅज के कार्यालय मे रखी गई थी । बैठक मे कार्यक्रम की रुपरेखा बना कर समिति के सदस्यो को कार्य दायित्व सौंपे गए। इस बैठक मे शहर की अन्य समितियों को भी शमिल कर कार्यक्रम हेतु समन्वय किया गया है ।बैठक मे आदरणीय डाॅ. गीता शर्मा जी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई बैठक मे श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, श्री रामशरण जैन, श्री संतोष श्रीवास्तव ,श्रीमती सुनीता रावटे, श्रीमती डाॅ.पूर्वा शर्मा, श्रीमती डाॅ.सीमा परिहार उपस्थित थे।
उक्त जानकारी सर्जना महिला साहित्य समिति की मिडिया प्रभारी रीना लारिया के द्वारा दी गई।

