यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाता है इसी कड़ी में दिनाँक 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा विकास नगर स्टेडियम, डी एन के ग्राउंड, इंडोर ऑडिटोरियम और भारत माता चौक में झाड़ू मार कर साफ सफाई किया गया l पूर्व सैनिकों के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ-साथ युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, इसी के फलस्वरुप जहां एक और इस कड़ाके की ठंड में कुछ लोग अपने घरों से निकलना पसंद नहीं करते हैं वही पूर्व कोंडागांव जिला के पूर्व सैनिक और सैन्य प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा प्रत्येक रविवार को सुबह 5:30 बजे से स्वच्छता अभियान प्रारंभ कर दिया जाता है l इसके बाद सभी ने मिलकर स्वच्छ कोंडागांव- सुंदर कोंडागांव , स्वच्छ भारत – सुंदर भारत, स्वच्छता मिशन में मेरी भागीदारी – मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी और भारत माता की जय के नारे लगाए l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सदस्य श्रीकांत तिवारी और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 78 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l
