*छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओ ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सहित अन्य नेताओं से की मुलाकात*
विनोद जैन 
बालोद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं सरोज पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं से भेंट मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में संगठन के चल रहे कार्यो पर चर्चा कर मार्ग दर्शन लिया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन डॉ नवीन मारकंडे अखिलेश सोनी अमित साहू सहित अनेक नेतागण उपस्थित रहे इस भेंट मुलाकात के दौरान नेताओ ने प्रदेश में चल रहे संगठन के कार्यक्रम, जनाधारित अभियानों तथा भविष्य में संगठन के कार्यो तथा जी राम जी अधिनियम के प्रचार प्रसार के कार्यक्रमो की जानकारी दी प्रदेश में चल रहे संगठन के कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेताओ ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को अपनी बधाई देते हुए आगामी कार्यक्रमो पर भी चर्चा की