फरसगांव में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए विधायक विनायक गोयल व पूर्व विधायक बैदू कश्यप तीन कारें आपस मे टकराईं, पूर्व विधायक और एक कार्यकर्ता घायल

भरत भारद्वाज

फरसगांव:- फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच- 30 पाटला ढाबा के सामने मंगलवार शाम तकरीबन 6:30 बजे चित्रकूट विधायक विनायक गोयल का काफिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। रायपुर से जगदलपुर जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण सड़क हुए जलजमाव की वजह से विधायक के काफिले में सामने चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। ऐसे में देखते ही देखते काफिले की तीनो कारें की आपस मे टक्कर हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में विधायक विनायक गोयल पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। वहीं पूर्व विधायक बैदू कश्यप को आंख के पास हल्की चोट आई है। वही कार में बैठे कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को कंधे और कमर में को चोटें आई हैं। जिन्हें विधायक ने स्वयं फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। विधायक ने डॉक्टरों को घायल कार्यकर्ता का उचित उपचार करने के निर्देश भी दिए। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फरसगांव पुलिस ने दुर्घनाग्रस्त कारों को सड़क से किनारे हटवा कर आवागमन पूरी तरह से बहाल करवाया। वही हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की अस्पताल में भीड़ जमा हो गई । कार्यकर्ता दयाराम सेठिया का प्राथमिक उपचार करने के उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे तीनों कार में से एक कार आगे पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Express MPCG