आश्रम-छात्रावासों हेतु चयनित नगर सेना महिला अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग 01 सितम्बर से*
कांकेर / जिले में महिला आश्रम-छात्रावासों में नगर सेना में चयनित महिला अभ्यर्थियों को जिला सेनानी कार्यालय में 01 से 10 सितम्बर तक ज्वाइनिंग लिया जाएगा। इस संबंध में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ज्वाइनिंग के समय अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र की मूल प्रति एवं एक सेट छायाप्रति लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ ही चिकित्सकीय प्रशिक्षण एवं पुलिस चरित्र सत्यापन के समय अयोग्य पाए जाने पर सेवा से पृथक कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी को अपने साथ शपथ पत्र भी लाना अनिवार्य होगा।
क्रमांक-881/ठाकुर
*समाचार*
*जिला स्तर पर खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को*
उत्तर बस्तर कांकेर 25 अगस्त 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तर पर खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को दोपहर 01 बजे से शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में किया जाएगा। उक्त आयोजन में जिले के खेल संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के सभी स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। खेल दिवस के अवसर पर हॉकी, फुटबॉल एवं बैडमिंटन इत्यादि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
क्रमांक
