फरसगांव में श्री नारायणा सेल्स टीवीएस बाइक शोरूम का हुआ उद्घाटन

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के नगर पंचायत फरसगांव में नेशनल हाईवे में एसबीआई बैंक के सामने श्री नारायणा सेल्स टीवीएस बाइक एजेंसी की शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि तोरण महाराज ( भागवताचार्य कांकेर वाले ) की उपस्थिति में शो रूम के संचालक प्रियम बाजपेयी ने अपने परिजनों के साथ फीता काटकर किया गया। मौके पर आए लोगों ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाइक एजेंसी का खुलना अच्छी पहल हैं। अब फरसगांव क्षेत्र के लोगों को बाइक खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पडेगा। ब्लॉक मुख्यालय में ही बाइक बडे़ शहर में मिलने वाली सुविधा पर उपलब्ध होगी। शो रूम के संचालक प्रियम बाजपेयी ने बताया कि टीवीएस कंपनी के सभी मॉडल के मोटर सायकल , स्कूटी उपलब्ध है। साथ ही सर्विसिंग की व्यवस्था है ।

इस दौरान अनिल बाजपेयी, दिनेश जायसवाल , उग्रेश चंद्र मरकाम , मो. फिरोज़ मेमन, आसिफ मेमन , कामेश्वर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Express MPCG