यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम कांकेर आगमन पर आलोक सिंह ठाकुर का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, विधायक आसाराम नेताम , मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, की उपस्थिति में आतिशबाजी व फूलमाला के साथ जोरदार स्वागत किया गया । कांकेर आगमन पर सर्वप्रथम नवनियुक्त किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर द्वारा शहीद गुंडाधुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया । तत्पश्चात
आलोक ठाकुर का स्वागत किया गया । स्वागत पश्चात शहर के पुराने बस स्टैंड में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा आलोक ठाकुर को लड्डू से तौला गया ।ब भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल सदन कांकेर में भी आलोक सिंह ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया । भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी दी है । मैं किसान मोर्चा के माध्यम से प्रदेश की किसानों की समस्याओं को संगठन के द्वारा सरकार तक पहुंचाने का कार्य करूंगा व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी पूरी ईमानदार लगन से कार्य करूंगा । किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश किसानों की बहुलता वाला प्रदेश है इसलिए मेरी जिम्मेदारी किसानों के प्रति और बढ़ जाती है । इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, ब्रह्मानंद नेताम, टेकेश्वर जैन, दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, देवेंद्र भाऊ, अनूप राठौर, हीरा मरकाम, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, देवेंद्र साहू, निखिल राठौर, दिनेश रजक, नरोत्तम चौहान, टेकेश्वर सिन्हा, यशवंत सुरोजिया, संजय सिन्हा, संजू गोपाल साहू, दीपक खटवानी, रामचरण कोर्राम , टिकेंद्र ठाकुर, धनेंद्र ठाकुर, सपन श्रीवास्तव, अनूप शर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
