फरसगांव थाना पुलिस ने पीड़िता के साथ छेड़छाड कर मारपीट करने वाले आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने फरसगांव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया के पति की मृत्यु होने के बाद प्रार्थिया के रिस्तेदार प्रार्थिया के उपर बुरी नजर रखता है तथा बार-बार प्रार्थिया को मेरे साथ रहना बोलकर छेड़ता है। दिनांक 14.07.2025 को प्रार्थिया घर में अकेली थी तब फागूराम मण्डावी प्रार्थिया के घर के अंदर घुसकर प्रार्थिया के साथ अश्लील हरकत कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रार्थिया के हाथ, शरीर व कपड़े को खींचतान कर रहा था। प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर मारपीट कर जमीन में पटक दिया था और जब भी मौका मिलता है फागूराम प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर प्रार्थिया के साथ छेडछाड व जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रार्थिया के पुरे कपड़े को निकालने का प्रयास करता है तथा प्रार्थिया को बाहर निकलने नही देता है। मना करने पर तेरा पति तो मर गया है जमीन मेरे नाम पर है बोलकर घर से निकालने की धमकी देकर, मारपीट करता है। दिनांक 23.08.2025 को सुबह करीबन 11.00 बजे जब प्रार्थिया के घर में फागूराम मण्डावी दारू पीकर प्रार्थिया के रूम में घुसकर प्रार्थिया के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए प्रार्थिया के हाथ, शरीर को खींच रहा था। कपडे को निकालने का प्रयास कर रहा था। प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर प्रार्थिया के साथ धक्का मुक्की कर मारपीट किया है। कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध कमांक 109/2025 धारा 74, 75(1) (i) (ii), 76, 333 बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल, के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिंन्दे के नेतृत्व में विवेचना के दौरान आरोपी फागूराम मण्डावी पिता स्व. बुधराम मण्डावी उम्र 55 वर्ष निवासी सरगीपाल पारा आलोर को पूछताछ करने पर दिनांक घटना को जुर्म कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 24.08.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, महिला प्रधान आरक्षक बीना मण्डावी, आरक्षक मनोज वट्टी, नारायण शार्दूल की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Express MPCG