पाली एसडीएम की ताबड़ तोड़ कार्यवाही से रेत माफियाओं शराब माफियाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है.. स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम की कार्यवाही की प्रशंसा कर रहे हैं.. वहीं अब अवैध कार्यो में लिप्त व्यक्तियों को अपने ठीका ने बदलने की फीरात में लगे हुए हैं..

दीपक विश्वकर्मा

Express= पाली क्षेत्र में एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह की ताबड़तोड़ कार्यवाही ने रेत माफिया और शराब माफिया दोनों में जबरदस्त दहशत पैदा कर दी है। हाल ही में ग्राम ओदरी नाले के पास चार ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत भरते पकड़े गए, जिनमें से प्रशासन ने एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया जबकि तीन फरार हो गए। प्रशासन ने साफ किया है कि रेत माफिया को छोड़ने का कोई सवाल नहीं है, लगातार सख्ती जारी रहेगी। इसके चलते रेत माफियाओं में भगदड़ और घबराहट का माहौल देखने को मिला है

वहीं अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ भी निरंतर अभियान चलाया जा रहा है हाल ही में SDM की टीम ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी अभियान भी चलाया इन कार्यवाहियों से क्षेत्र में अवैध कार्यों में लिप्त लोगों में डर और असुरक्षा महसूस की जा रही है। अब ऐसे लोग अपने ठिकानों को बदलने की फिराक में नजर आ रहे हैं ताकि प्रशासन की पकड़ से बच सकें स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम की कार्यवाही की प्रशंसा करते थक नहीं रहे

स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी पूरे प्रदेश में होने चाहिए ताकि प्रदेश में भ्रष्टाचार को काम किया जा सके

कुल मिलाकर, पाली एसडीएम की सक्रियता और कार्यवाही से अवैध कारोबार करने वालों में स्पष्ट दहशत व्याप्त है, जिससे उनके इरादे और गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ा है!

Express MPCG