भरत भारद्वाज
कोंडागांव – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को कोंडागांव जिले के केशकाल के तेलीन सती मांई मंदिर के समीप व टाटामारी पर्यटन मार्ग में स्थित भंगाराम देवी के दरबार में जात्रा का आयोजन हुआ।इस जात्रा में भंगाराम देवी के समक्ष देवी देवताओं की अदालत लगी। जिसमें 9 परगना के देवी देवताओं के वर्ष भर के कार्यों का लेखा जोखा लिया गया इस बीच 50 सेअधिक देवी देवताओ से पूछताछ की गई जिसमें से 20 से 25 देवी देवता तोषी पाए गए, इनके द्वारा सन्तोषजनक कार्य न करने वाले देवी देवताओं को भंगाराम माई ने सजा भी सुनाई गई। इस दौरान संसद भोजराज नाग, विधायक नीलकंठ टेकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र पटेल समेत केशकाल विधानसभा के अलावा महाराष्ट्र, उड़ीसा से भी लोग इस जात्रा का दर्शन करने पहुंचे थे ।
